शनिवार, 18 अप्रैल यानी आज वरुथिनी एकादशी का पावन पर्व है। इस दिन विधि- विधान से विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। हर माह में दो एकादशी पड़ती हैं, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। एकादशी के दिन विष्णु भगवान की पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना जरूरी होता है। आइए, आज जानते हैं, एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन
2 of 8
पुष्प
भगवान विष्णु फूलों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को फूल अवश्य अर्पित करें।
भगवान विष्णु को ये फूल प्रिय होते हैं...
अगस्त्य
पारिजात
कमल
जूही
केवड़ा
मालती
वैजयंती
विज्ञापन
3 of 8
भोग में मीठे में हल्वा और खीर
भगवान विष्णु के भोग में हल्वा और खीर को शामिल करना चाहिए। इस दिन आप भगवान को सात्विक आहार का भोग अवश्य लगाएं।
4 of 8
पंचामृत
भगवान विष्णु को पंचामृत पसंद होता है। एकादशी के दिन आरती के बाद विष्णु भगवान को पंचामृत अवश्य चढ़ाएं। पंचामृत में तुलसी का उपयोग करना न भूलें।
विज्ञापन
5 of 8
तुलसी के पत्ते
भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय होती है। विष्णु भगवान को आप जो भी चीज अर्पित करें, उसमें तुलसी के पत्तों का प्रयोग अवश्य करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पत्ते के बिना भगवान विष्णु प्रसन्न नहीं होते हैं, इसलिए भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का प्रयोग जरूरी होता है।
विज्ञापन
6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केले का प्रसाद
भगवान विष्णु को केले का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। एकादशी के दिन विष्णु भगवान को केले के प्रसाद का भोग भी लगाना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
श्रीफल
भगवान विष्णु की पूजा में श्रीफल भी चढ़ाया जाता है। एकादशी पर विष्णु भगवान को श्रीफल चढ़ाना न भूलें।
भगवान विष्णु को पीले वस्त्र पसंद होते हैं। इस एकादशी के दिन विष्णु भगवान की पूजा में अधिक से अधिक पीले वस्त्रों का उपयोग करने का प्रयास करें। अगर संभव हो तो इस दिन, जिनका व्रत होता है उन्हें भी पीले वस्त्र धारण करने चाहिए।