फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की एक झलक पाने को बेताब दिखे देवी भक्त

Sat, 01 Oct 2016 11:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
देवी मंदिर में मां के दर्शन के लिये लाइन लगाये महिलायें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन कानपुर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में मातारानी के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ी। किसी ने नारियल चढ़ाया तो किसी ने चुनरी। 
विज्ञापन

घरों में लोगों ने शुभ मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना कर नौ दिनों तक पूजा-अर्चना का संकल्प लिया।
बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर में इस बार 540 भक्तों ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। दर्शन के लिए भोर से ही भक्तों की लाइन लग गई थी। पुरुष और महिला भक्तों की लाइन अलग-अलग लाइन लगी। भक्तों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रहा। वहीं बारादेवी मंदिर में शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण भक्त पहुंचे और माता के दर्शन किए। इस कारण कई बार हमीरपुर रोड में जाम की स्थिति रही। कुछ ऐसा ही नजारा काली मठिया मंदिर शास्त्री नगर का रहा। शयन आरती के समय मार्ग बंद कर दिया गया। गोविंदनगर स्थित श्रीदुर्गा मंदिर में मां शैलपुत्री के दर्शन किए। इसके बाद शाम को भजन संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। बाबा त्रयंबेश्वर नारायण सेवा समिति की ओर से कन्या भोज आयोजन किया गया। समिति की ओर से नौ दिनों तक लगातार कन्याओं को भोजन कराया जाएगा।

देवी मां से मांगी मन्नत

देवी मां से मन्नत मांगती श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
जूही स्थित बारादेवी मंदिर में माता के दर्शन को तीन बजे से ही लाइन लग गई थी। चार बजे पट खुले तो मंदिर प्रांगण माता के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में लगा मेला भी आकर्षण का केंद्र रहा। देर रात तक झूले बच्चों और युवाओं से खचाखच भरे नजर आए। किदवई नगर स्थित जंगली देवी मंदिर में भी माता का भव्य श्रृंगार हुआ। भक्तों ने अपने मर की मुरादें मां से मांगीं।

चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर किया मां का पूजन

देवी मां को चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर पूजन करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
 माता के दर्शन को भक्तों की लंबी लाइनें मंदिरों में लगी रहीं। यही हाल गोविंद नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर का रहा। इसके अलावा बर्रा के दामोदर नगर स्थित वैष्णो माता मंदिर में भी दूर-दराज से भक्त पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने प्रसाद और चुनरी चढ़ाकर मां का पूजन किया।
विज्ञापन

लंबी-लंबी लाइनों में मां के दर पहुंचे भक्त, निर्धन महिलाओं को बाटी साड़ियां

देवी मंदिरों में लाइन लगाये हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में लंबी-लंबी लाइनों में भक्त देवी मां के दर्शन के लिये पहुंचे। सम्राट अशोक मानव कल्याण एवं शिक्षा समिति ने जूही जालपा नगर में 31 निर्धन व बेसहारा महिलाओं को साड़ियां बांटी। संस्था की बिंदु वर्मा ने बताया कि गरीब परिवारों को चिह्नित कर सेवा कार्ड भी दिए गए। इस मौके पर जय प्रकाश पंचवानी, विकास ओझा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संध्या सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें