उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर 2 :15 पर शपथ लेंगे। सरकार ने काफी सोच विचार करके और ज्योतिशास्त्रियों से चर्चा करने के बाद शपथ का मुहूर्त निकाला। इस मुहूर्त में शपथ लेने के क्या है मायनें, जानिएं
सरकार के लिए है शुभ
ज्योतिषशास्त्री राकेश कुमार के अनुसार इस समय में योगी आदित्यनाथ का शपथ लेना बीजेपी सरकार के लिए काफी शुभ हैं। इनके आने वाले कार्यकाल से पार्टी को फायदा पहुंचेगा।
सिंह लग्न के है योगी
शपथ लेने का मुहूर्त दोपहर 2:15 मिनट से लेकर दोपहर 3: 30 तक काफी शुभ हैं। क्योकि इस समय सिंह लग्न होता हैं। खास बात यह है कि योगी का जन्म भी सिंह लग्न में ही हुआ था। इस लग्न का स्वामी सूर्य होता हैं।