इस विधि से करें पूजा
भगवान विष्णु को गुरुवार का दिन समर्पित है। इसलिए वैशाख माह के हर गुरूवार को तुलसी की पूजा करना और भी शुभ माना जाता है। इस दौरान महिलाएं पूजा के नियमों का खास ध्यान रखें। गुरूवार के दिन महिलाएं स्नान के बाद तुलसी के पौधे के पास आटे का दिया जलाएं। इसके बाद कटोरी में 7 हल्दी की गांठ और 1 गुड़ का टुकड़ा लेकर 7 चने की दाल के दाने में डालकर उसे पौधे के सामने रख दें।
इस दौरान आप एक लोटे में जल को लेकर तुलसी जी और विष्णु जी का मनन करें। बाद में थोड़ा सा जल कटोरी में डाल दें। इसके बाद हल्दी की कटोरी को हाथ में लेकर अपनी कामना मन में बोलते हुए इसे तुलसी के पौधे की जड़ में अर्पित कर दें। इस दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमःः' मंत्र का जाप कर लें। ऐसा करने से आपको धन दौलत की प्राप्ति होगी।
तुलसी पूजन मंत्र
तुलसी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र- महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
तुलसी स्तुति मंत्र
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है