फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर के दर्शन का नया समय

Wed, 15 Mar 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्म कालीन पूजा राग सेवा का क्रम होली की दौज को मंगलवार से प्रांरभ हो गया। इसके तहत मंदिर के दर्शन का समय परिवर्तित होने के साथ ठाकुरजी की पूजा ग्रीष्म कालीन पद्धति के अनुसार सेवायतों द्वारा की जाने लगी। मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा के अनुसार मंगलवार को मंदिर के पट सुबह 7:45 बजे दर्शनार्थियों के लिए खोले गए। 7:55 पर सेवायतों ने ठाकुर बांकेबिहारीजी की श्रृंगार आरती की। सुबह 11 बजे ठाकुरजी को राजभोग अर्पित किया और 11:30 बजे वापस ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त हुए। सुबह 11.55 बजे राजभोग आरती के साथ सुबह के दर्शन पूरे हो गए। 
विज्ञापन


शाम को पांच बजे बाद खुले पट

शाम को 5:30 बजे मंदिर के पट दर्शन के लिए खुले। देर शाम 8:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद 9:05 बजे दोबारा ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिए। देर शाम 9:25 बने शयन आरती की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें