फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Til Dwadashi 2023: तिल द्वादशी व्रत आज, स्वर्ग प्राप्ति और कष्ट से छुटकारा पाने के लिए इस तरह करें पूजा

Thu, 19 Jan 2023 11:47 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिल द्वादशी व्रत आज, स्वर्ग प्राप्ति और कष्ट से छुटकारा पाने के लिए इस तरह करें पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Til Dwadashi 2023: आज यानी 18 जनवरी 2023, दिन गुरुवार को तिल द्वादशी का व्रत रखा जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तिल द्वादशी का व्रत रखा जाता है। एकादशी की ही तरह ये तिथि भी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। तिल द्वादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। साथ ही इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद तिल के दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में मान्यता है कि इस दिन जो लोग पूजा पाठ करते हैं, उनके सभी पाप मिटते हैं और कष्ट दूर होते हैं। यहां जानिए तिल द्वादशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि... 

विज्ञापन


तिल द्वादशी व्रत 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि 18 जनवरी बुधवार को शाम 04 बजकर 03 मिनट से शुरू होकर 19 जनवरी को दोपहर 01 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर आज यानी 19 जनवरी को तिल द्वादशी का व्रत रखा जा रहा है। 

तिल द्वादशी 2023 पूजा विधि

  • आज स्नान आदि करके साफ सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा शुरू करें। 
  • सबसे पहले पीले फूल, माला चढ़ाएं। इसके बाद पीला चंदन, अक्षत चढ़ाएं। 
  • फिर तिल, तिल के लड्डू, पंचामृत, मिठाई आदि चढ़ाकर घी का दीपक, धूप, नैवेद्य आदि से विधिवत पूजा कर लें। 
  • इसके साथ ही विष्णु चालीसा, स्तोत्र के साथ पूजा का समापन करें।

विज्ञापन

तिल दान का महत्व 
तिल द्वादशी के दिन तिल दान का बहुत अधिक महत्व होता है। आज पूजा के बाद तपस्वियों को तिल का दान करें। शास्त्रों में मान्यता है कि इस दान से व्यक्ति को नरक का मुख नहीं देखना पड़ता। ऐसे व्यक्ति को मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें