Guruvar Upay: एक सुखी और खुशहाल जीवन जीने के लिए एक सफल और स्थिर नौकरी आवश्यक है। लेकिन कभी-कभी, हम बहुत मेहनत और प्रयास करने के बावजूद, नौकरी पाने या अपने लिए करियर का अवसर और रास्ता तय करने में सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए गुरुवार से जुड़े कुछ खास उपाय जिससे आपको नौकरी प्राप्त करने में आसानी होगी।
Guruvar Upay: एक सुखी और खुशहाल जीवन जीने के लिए एक सफल और स्थिर नौकरी आवश्यक है। लेकिन कभी-कभी, हम बहुत मेहनत और प्रयास करने के बावजूद, नौकरी पाने या अपने लिए करियर का अवसर और रास्ता तय करने में सफल नहीं हो पाते हैं। मौजूदा प्रतिस्पर्धाओं और संघर्षों के कारण सपनों की नौकरी पाना आसान नहीं है। इसका मुख्य कारण आपकी कुंडली में जुड़ी ग्रहों की बुरी स्थिति हो सकती है । लेकिन ज्योतिष नौकरी और करियर की सफलता के लिए कुछ प्रभावी ज्योतिषीय सुझाव देने में फायदेमंद साबित हुआ है। हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है।
विज्ञापन
गुरुवार की बात करें तो इस दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। इस दिन बृहस्पति देव की आराधना भी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि गुरु ग्रह जातक के जीवन में एक बहुत बड़ा कारक लेकर आता है। यदि गुरु बलवान होता है तो धन, वैवाहिक जीवन या संतान पक्ष से संबंधित कोई समस्या नहीं होती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए गुरुवार से जुड़े कुछ खास उपाय जिससे आपको नौकरी प्राप्त करने में आसानी होगी।
यदि आप फिलहाल बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर केसर और चने की दाल का दान करें।
गुरवार के दिन माथे पर केसर और चंदन का लेप लगाएं। ऐसा करने से धन प्राप्ति का रास्ता खुल जाता है।
गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से नौकरी-व्यवसाय में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।
गुरुवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़क कर उस पर दोमुखी घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन हानि नहीं होती है।
11 गुरुवार भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करने से व्यापार में वृद्धि होने लगेगी।
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' या 'ॐनमो भगवते वासुदेवाय नमः' या 'ॐ बृहस्पते नमः' मंत्र की कम से कम एक माला का जाप करें। हो सके तो प्रत्येक गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें।
गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। एक मान्यता के अनुसार इस दिन नहाने के पानी में हल्दी का सेवन करना फलदायी माना जाता है।