फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daan ke Niyam: दान में भूलकर भी नहीं देनी चाहिए ये पांच चीजें

Thu, 11 Jul 2024 03:46 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू धर्म में दान को महादान माना जाता है। मगर कई बार ऐसा होता है कि इंसान भूलकर ऐसी चीजें दान कर देता है जिससे उससे खुद नुकसान पहुंचता है।  इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि किन 5 चीजों को कभी भी दान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
दान देने के नियम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Daan ke Niyam:दान करना हमेशा शुभ माना गया है। ऐसा करने से न केवल जरूरतमंदों की मदद मिलती है, बल्कि दान करने वाले को भी पुण्य मिलता है। हिंदू धर्म में दान को महादान माना जाता है। दान करने से मन में परोपकारिता और दया भावना बढ़ती है। यह मानसिक शांति और तृप्ति प्रदान करता है। दान से ग्रह-दोष भी दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि, दान करते समय विवेक का प्रयोग जरूरी है। अयोग्य व्यक्ति को दान करने से लाभ नहीं होता। दान स्वार्थरहित भाव से और खुले दिल से करना चाहिए।
विज्ञापन

मगर कई बार ऐसा होता है कि इंसान भूलकर ऐसी चीजें दान कर देता है जिससे उससे खुद नुकसान पहुंचता है। हमारे शास्त्रों कुछ ऐसी चीजें है जिसका दान करना महापाप माना गया है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। इन चीजों का दान करने से न केवल दान करने वाले को, बल्कि लेने वाले को भी परेशानी हो सकती है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि किन 5 चीजों को कभी भी दान नहीं देना चाहिए-

1. झाड़ू
झाड़ू का उपयोग घर की गंदगी साफ करने के लिए किया जाता है। झाड़ू घर के लक्ष्मी से भी जोड़ कर देखा जाता है, इसलिए झाड़ू को दान में देना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से दान करने वाले के घर में न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है, बल्कि घर में आर्थिक तंगी की भी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


2. बासी खाना
अक्सर ऐसा लोगों को लगता है कि कुछ खाना बच गया है और खाने की इच्छा नहीं है तो उसे दान में दे देते हैं। मगर आपको बता दें कि बासी खाना दान करने से दान का पुण्य प्राप्त नहीं होता है। इसलिए दान में हमेशा ताजा और साफ भोजन देना चाहिए।

3. इस्तेमाल किया हुआ तेल
वैसे तो जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि का दोष होता है उसे तेल का दान करना शुभ माना जाता है। लेकिन यह तेल कभी भी खराब नहीं होना चाहिए। इसलिए कभी भी भूलकर भी इस्तेमाल किया गया सरसो का तेल दान नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Geeta Ke Updesh: बस एक बार समझने के बाद जीवन सरल बना देती है गीता में लिखी ये 5 बातें

4. बर्तन
शास्त्रों के अनुसार स्टील के बर्तन को कभी भी दान नहीं करना चाहिए। स्टील के बर्तन का दान करने से घर की सुख-शांति बिगड़ती है। मान्यताओं के अनुसार बर्तन का दान करने से बना बनाया कारोबार भी बिगड़ सकता है।

5. धारदार या नुकीली चीजें
चाकू, छुरी, कैंची आदि धारदार या नुकीली चीजें दान में नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से दान करने वाले और लेने वाले के बीच मनमुटाव हो सकता है। शास्त्रों में यह भी वर्णन मिलता है कि नुकीली चीजें दान करने से घर में कलह की स्थिती उत्पन्न होती है।

दान करते समय इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए-
  • दान हमेशा स्वच्छ और पवित्र ह्रदय से करना चाहिए।
  • दान करने के लिए जरूरतमंद और गरीब लोगों का चयन करें।
  • दान करते समय दान किए जाने वाली वस्तुओं का अपमान नहीं करना चाहिए।
  • दान करने के बाद दान किए गए सामान पर पछतावा नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें