फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2020: सूतक काल के शुरू होने से पहले कर लें ये काम, गर्भवती महिलाएं अपने पास में रख लें ये चीज

Sat, 20 Jun 2020 07:17 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
solar eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला
कल सुबह 10 बजकर 15 मिनट से देशभर में सूर्यग्रहण लगना शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ कार्य ऐसे होते हैं जो सूतक काल में नहीं करने चाहिए। आज रात्रि 10 बजकर 15 मिनट से सूतक काल की शुरुआत हो रही है। आइए जानते हैं सूतक काल के शुरू होने से पहले किन कामों को कर लेना चाहिए...

 
विज्ञापन

2 of 6
सूतक काल के शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं - फोटो : अमर उजाला
  • मंदिर में दर्शन
सूतक काल के शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। अगर आप मंदिर जाना चाहते हैं तो सूतक लगने से पहले चले जाएं। कोरोना वायरस की वजह से बहुत से मंदिरों में अभी भी भक्तों के प्रवेश पर रोक लगी हुई है, परंतु देश में बहुत से मंदिरों को भक्तों के लिए खोल दिया गया है।



सूतक काल के लगने से सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक मंदिर के कपाट बंद ही रखें जाते हैं। देश में उज्जैन का महाकाल मंदिर एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां सूतक का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। यहां पर रोज के नियम से ही आरती की जाती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सूतक काल के लगने से पहले घर के मंदिर में पूजा- पाठ कर लें - फोटो : social media
मंदिर में पूजा
  • सूतक काल के लगने से पहले घर के मंदिर में पूजा- पाठ कर लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के समय मंदिरों के कपाट बंद कर देने चाहिए। सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद ही मंदिरों के कपाट को खोला जाना चाहिए। 
 

4 of 6
सूतक काल के लगने से पहले ही भोजन कर लेना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भोजन का सेवन कर लें
  • सूर्य ग्रहण के सूतक काल के लगने से पहले ही भोजन कर लेना चाहिए। इस बार रात्रि 10 बजकर 15 मिनट के बाद देशभर में सूतक काल का प्रारंभ हो जाएगा। इस समय से पहले ही भोजन कर लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक भोजन नहीं करना चाहिए।


 
विज्ञापन

5 of 6
सूतक काल से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पानी के सेवन की भी होती है मनाही
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। बीमार, बुर्जुग और बच्चे इस समय में भोजन भी कर सकते हैं और पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
गर्भवती महिलाएं रख लें अपने पास नारियल 
  • सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए। सूतक काल के प्रारंभ से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान गर्भवती महिलाओं को नकारात्मकता से बचने के लिए अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। सूतक काल की शुरुआत से पहले अपने पास में एक नारियल रख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें