फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2020: सूतक काल के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Sun, 21 Jun 2020 12:00 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
solar eclipse 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
आज भारत समेत कई देशों में सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्यग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल की शुरुआत हो जाती है। भारत में 21 जून को सुबह 10 बजकर 15 मिनट में सूर्य ग्रहण लग जाएगा,  जिस वजह से 12 घंटे पहले 20 जून को रात्रि 10 बजकर 15 मिनट से सूतक काल की शुरुआत हो गई है। सूतक काल के लगते ही कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं सूतक काल के समय क्या करें और क्या नहीं....


 
विज्ञापन

2 of 7
सूतक काल में भगवान का ध्यान करना चाहिए - फोटो : Pixabay
सूतक काल में क्या करना चाहिए...



भगवान का ध्यान करें
  • सूतक काल में भगवान का ध्यान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय में नकारात्मकता बढ़ जाती है। नकारात्मकता से बचने के लिए भगवान का ध्यान और मंत्र जप करते रहें। आप भगवान राम के नाम का सुमिरन कर सकते हैं। इसके साथ ही ऊॅं नम: शिवाय के मंत्र का जप करते रहें।

 
विज्ञापन

3 of 7
गर्भवती महिलाओं को सूतक काल में विशेष ध्यान रखना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
  • गर्भवती महिलाओं को सूतक काल में विशेष ध्यान रखना चाहिए। नकारात्मकता से बचने के लिए अपने पास एक नारियल रखें और इस दौरान घर से बाहर न जाएं। 
 

4 of 7
सूतक काल के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रह्मचर्य का पालन करें
  • सूतक काल के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस समय में शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।
अगली स्लाइड्स में जानिए सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए...

 
विज्ञापन

5 of 7
सूतक काल में भोजन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सूतक काल में न करें ये काम

भोजन न करें
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में भोजन नहीं करना चाहिए। बुर्जुग, बच्चे और बीमार व्यक्ति इस समय में भोजन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
सूतक काल में पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पानी का सेवन न करें
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के सूतक काल में पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए, परंतु बुर्जुग, बच्चे और बीमार व्यक्ति इस दौरान पानी का सेवन कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सूतक काल में बाल नहीं काटने चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नाखून, बाल ना काटें
  • सूतक काल में नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए। 21 जून को लगने वाले ग्रहण का सूतक रात्रि 10 बजकर 15 मिनट से शुरू हो गया है। इस समय से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक नाखून और बाल न काटें। इस दौरान दाढ़ी भी नहीं बनानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें