फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2020: जानें सूर्य ग्रहण में क्या करें और क्या न करें

Fri, 12 Jun 2020 07:42 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : demo
विज्ञापन
21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। विज्ञान के अनुसार, ग्रहण जहां एक खगोलीय घटना है। इसमें चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आ जाता है जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुँच पाती हैं। इस को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं ज्योतिष में इसे एक अशुभ घटना के तौर पर देखा जाता है। 

21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर ग्रहण अपने चरम प्रभाव में होगा। जबकि सूतक ग्रहण के एक दिन पहले यानी 20 जून को रात 9 बजकर 15 मिनट से ही शुरू हो जाएगा जो ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान शुभ कार्यों को न करें।

विज्ञापन

ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां - फोटो : SOCIAL MEDIA
ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां
  • ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।
  • ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। 
  • ग्रहण में स्त्री-पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर बुरा असर पड़ता है।
  • सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए।
  • सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। ग्रहण में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता।
  • ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रहण के बाद जरूर करें ये कार्य   - फोटो : ANI
ग्रहण के बाद जरूर करें ये कार्य  
  • सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। 
  • ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर नए कपड़े पहने फिर कुछ दान करें।
  • इसके बाद कोई अन्य कार्य करना शुरू करें।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल डालकर शुद्धि करें।
  • ग्रहण खत्म होने पर घर के पास मौजूद किसी मंदिर में पूजा कर दान करें।
  • मान्यता यह भी है कि ग्रहण खत्म होने पर गाय को रोटी खिलाने से अच्छा फल प्राप्त होता है।
  • मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद इन्द्र देव की पूजा करने का भी विधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें