फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Puja: आज विधिवत करें सूर्य पूजा, इन चीजों के दान से घर में आएंगी मां लक्ष्मी

Sun, 21 May 2023 01:14 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूर्य भगवान नवग्रहों के राजा हैं और इसलिए यह माना जाता है कि उनकी पूजा कुंडली या जन्म कुंडली से संबंधित परेशानियों से बचने में मदद करेगी।
विज्ञापन
Sunday Remedies Surya puja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sunday Remedies: सूर्य पूजा हिंदू सूर्य देवता सूर्य को समर्पित है। हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। उसी तरह रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार रविवार को सूर्य पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन विधि विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। सूर्य पूजा रविवार को की जाती है। आइये जानते हैं सूर्य पूजा के दौरान क्या करना चाहिए।

विज्ञापन

सूर्य पूजा विधि 

  • रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य देने का बहुत महत्व बताया गया है। रविवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान करके उगते सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। 
  • जल में लाल फूल, रोली, अक्षत और मिश्री डालने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य समर्पित करें। 
  • इसके बाद विधिवत सूर्य देव को दीप धूप जलाकर उनकी पूजा करें।


करें ये उपाय 

  • रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से  जीवन में सुख, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। पीपल के पेड़ पर दीपक जलाने के लिए रविवार को आटे का चौमुखी दीपक बनाएं और जलाकर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें
  • रविवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक जलाएं । घी का दीपक जलाने से सूर्यदेव के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा भक्तों को प्राप्त होती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है।
  • रविवार के दिन पूजा करते समय लाल रंग के वस्त्र धारण करें और चंदन का तिलक जरूर लगाएं। 

विज्ञापन

इन चीज़ों का करें दान 
रविवार के दिन दान व्रत भी करना चाहिय। इस दिन लोगों को इन चार चीज़ों का विशेष दान करना चाहिए । रविवार के दिन गुड़,दूध,चावल और कपड़े का दान करने से सूर्य देव बेहद प्रसन्न होते हैं। जो भी व्यक्ति इन चीजें का दान करते हैं,उसका कोई भी काम नहीं रुकता।

 करें ये कार्य 

  • इस दिन गाय को हरी घास खिलाना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।
  • इस दिन दान करने से एक लाख यज्ञ करने के बराबर पुण्य मिलता है।
  • पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने से स्वास्थ्य में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें