फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2020: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ

Sat, 11 Apr 2020 08:19 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sun transit 2020
13 अप्रैल, सोमवार को सूर्य का राशि परिर्वतन होने जा रहा है। सूर्य के इस गोचर को संक्रांति भी कहा जाता है। संक्रांति का अर्थ होता है सूर्य का किसी राशि में गोचर होना। सोमवार, 13 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के मेष राशि में गोचर को मेष संक्राति कहा जाता है। सूर्य 14 मई, मंगलवार तक मेष राशि में ही रहेंगे। आइए, आज जानते हैं सूर्य का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है....


 
विज्ञापन

2 of 8
sun transit 2020
मेष
  • सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को बढ़िया परिणाम मिलेंगे। सरकार की ओर से आपको लाभ मिलेगा। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 



 
विज्ञापन

3 of 8
sun transit 2020
मिथुन
  • मिथुन राशि वालों के लिए प्रबल सूर्य बहुत ही शुभ परिणाम देगा। यह आपके लाभ भाव में प्रवेश होगा। इस अवधि में आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपके अंदर थोड़ा अभिमान बढ़ सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।  


 

4 of 8
sun transit 2020
कर्क
  • कर्क राशि वालों के लिए यह अवधि बहुत ही अनुकूल होगी। खासतौर से कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। गोचर के दौरान सूर्य आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगा। यदि आप अपने कर्मक्षेत्र में दिक्कत का सामना करते आ रहे हैं तो अब समस्याएं दूर हो जाएंगी। 


 
विज्ञापन

5 of 8
sun transit 2020
सिंह
  • आपके भाग्य भाव मे सूर्य का गोचर करेगा, इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भी सफल साबित होंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 8
sun transit 2020
वृश्चिक
  • आपको इस अवधि में बहुत ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को भी मात देने में सफल होंगे। यदि कोर्ट-कचहरी में आपके खिलाफ कोई मामला है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है।


 
विज्ञापन

7 of 8
sun transit 2020
मकर
  • आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। सरकारी क्षेत्र से भी अच्छे लाभ मिलेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में आपको अच्छा इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती है।





 
विज्ञापन

8 of 8
sun transit 2020
कुंभ
  • इस अवधि में आपके प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होकर कार्य करेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यापार को नई दिशा देने में मदद करेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें