सोमवार, 13 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य के गोचर को संक्राति कहा जाता है। सोमवार को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है, इसलिए सूर्य के इस गोचर को मेष संक्राति कहा जाएगा। मंगलवार, 14 मई तक सूर्य मेष राशि में रहेंगे। सूर्य के इस गोचर के कारण कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, आज जानते हैं, किन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान...
विज्ञापन
2 of 6
sun transit 2020
वृष
वृष राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान यह आपके व्यय भाव भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। इस समय अपने खर्चों में नियंत्रण रखने का प्रयास करें। जरूरत से अधिक खर्च आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
sun transit 2020
कन्या
कन्या राशि वालों को इस दौरान थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खासकर सेहत को लेकर सावधान रहें। धन हानि के भी योग बन रहे हैं, इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। वर्तमान परिस्थितियों को लेकर मन भी बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
4 of 6
sun transit 2020
तुला
सूर्य के गोचर में आपको बहुत ज्यादा शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे। इस अवधि में सूर्य आपके विवाह भाव में प्रवेश करेंगे, जिसके कारण आपके दांपत्य जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 6
sun transit 2020
धनु
आपके संतान भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां आपके विपरीत नजर आ सकती हैं। इस दौरान प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखें।
सूर्य का यह गोचर आपके लिए सामान्य रहेगा, परंतु आपकी वाणी में कठोरता का भाव देखा जा सकता। आप लोगों से कुट भाषा बोल सकते हैं। इस समय प्रयास करें कि आप किसी से भी बहसबाजी में न उलझें।