फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: सभी राशियों पर कैसा रहेगा सूर्य का प्रभाव? जानें राशिनुसार फायदा-नुकसान

Thu, 28 May 2020 01:48 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोमवार, 25 मई को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हो गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से गर्मी बढ़ जाती है और इसका सभी राशियों पर प्रभाव भी पड़ता है। सूर्य का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए आज जानते हैं सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल....

 
विज्ञापन

2 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। 
  • स्वास्थ्य लाभ होने के संकेत।
  • पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।
  • आक्रामक स्वभाव रहेगा।
  • आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
  • प्रेम जीवन भी सामान्य रहेगा।
  • वाद-विवाद से दूर रहें।

 
विज्ञापन

3 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
  • वृष राशि के जातकों के लिए सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
  • ये समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
  • स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
  • नई योजनाओं पर काम करने का समय।

 

4 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  • इस समय क्रोध करने से भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए गुस्से में आकर कोई भी फैसला न लें।
  • शारीरिक कष्ट हो सकता है।
  • मानसिक तनाव हो सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश शुभ रहेगा।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • सेहत ठीक रहेगी।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर होगा।
  • संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
  • सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश को शुभ कहा जा सकता है।
  • स्वास्थ्य लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं।
  • नई योजनाओं में काम करने से लाभ होगा।
  • प्रॅापर्टी संबंधित कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

 
विज्ञापन

7 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश शुभ रहने वाला है।
  • नौकरी और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं।
  • कार्यों में रुकावटें नहीं आएंगी।
  • मेहनत करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • स्वास्थ्य के मामले में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
  • प्रेम संबंधो में मधुरता आएगी।
  • जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
 

8 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है।
  • स्वाभाव में आक्रामकता बढ़ सकती है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • कार्यों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।
  • खर्चों में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
 

9 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • सेहत का ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
  • इस समय खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • इस समय आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
 

10 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि के जातकों को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से शुभ परिणाम मिलने की संभावना कम है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • वाद-विवाद से दूर रहें।
  • धन अधिक खर्च हो सकता है।
  • भाग्य का साथ मिलने की संभावना भी काफी कम है।
 

11 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश शुभ रहने वाला है।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
  • लेन-देन और निवेश के लिए ये समय ठीक रहेगा।
 

12 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि के जातकों को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।
  • पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा।
  • सेहत को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
  • कार्यों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।
  • वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • व्यापार को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।
 
 
विज्ञापन

13 of 13
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
  • नई योजनाओं पर कार्य करने का समय।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें