फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मई राशिफल: जानें आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, मिलेगी कामयाबी या हाथ लगेगी निराशा

Thu, 28 May 2020 06:15 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, May 28, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 28 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका परिवार आपके साथ हंसी-खुशी समय बताएगा। आप अपनी मां को भी खूब प्रेम करेंगे और परिवार वालों के साथ सुख-शांति की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपके कामों में सफलता तो मिलेगी लेकिन विलंब से, जिससे आपको कभी खुशी कभी गम जैसी स्थिति महसूस होगी। परिवार के छोटों से संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव में कमी आएगी और शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बात होगी और उनसे बात करके मन हल्का होगा।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। धन की आवक होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार के साथ समय बिता कर अच्छा महसूस करेंगे। आपके शादीशुदा जीवन में तनाव से मुक्ति रहेगी, जिससे आप खुश रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। आपको संतुष्टि होगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी।शिक्षा के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान बढ़िया है। आप मन में काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज के दिन बहुत जबरदस्त रहेगा। आपके शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सौदा कर सकते हैं। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आप खूब मेहनत करेंगे। व्यापार के सिलसिले में सामान्य समय रहेगा। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फल दायक रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। आपको सर्दी जुकाम हो सकता है, इसलिए खास तौर पर अपना ध्यान रखें क्योंकि इससे आपके काम भी विलंब से पूरे होंगे और मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। आपकी इनकम थोड़ी ठीक रहेगी, जिससे आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी खुशनुमा समय रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। मानसिक शांति की कमी होगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और साथ काम करने वालों से आपको अच्छे सहयोग की प्राप्ति होगी, इसलिए इससे कार्य करने में आपको मजा भी आएगा और काम के सिलसिले में बेहद जबरदस्त नतीजे आपको हासिल होंगे। परिवार के बड़ों का प्रेम आपको मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए समय बढ़िया रहेगा और आपका प्रिय आपको खुश रखेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन प्यार से भरपूर रहेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप बेवजह के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिससे दिन कब बीतेगा, यह तो आपको पता नहीं चलेगा लेकिन आप थोड़े परेशान होंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों से आपको खुशी मिलेगी और परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा। आपके किसी दोस्त से आपकी कहासुनी हो सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने  ऊपर नियंत्रण रखना होगा और अच्छा बर्ताव करना होगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। खर्चे अधिक होंगे लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। इनकम भी ठीक-ठाक होगी।शरीर में सुस्ती या कमजोरी महसूस कर सकते हैं। परिवार के बड़ों का सम्मान करेंगे। काम के सिलसिले में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। ट्रांसफर के योग भी बनने वाले हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन जीने वालों को जीवन साथी के साथ मिल बैठकर बातचीत करनी चाहिए।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक साबित होगा। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें और धार्मिक आचरण करें। किसी प्रकार के धन का निवेश करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी शादीशुदा जात को का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने मन की बात को अपने प्रिय से कहें। इसे एक दूसरे पर विश्वास जमेगा और रिश्ता मजबूत होगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आपकी इनकम में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होंगे। आप अपनी कार्यकुशलता और बुद्धिमानी के द्वारा अपने काम में बढ़िया नतीजा हासिल करेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम ठीक होने से बड़ी समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। काम के माहौल में आप खुद को ढालने में कामयाब होंगे, जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आप को नई खुशियां देगा। नौकरी बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और प्रिय से अच्छे समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन थोड़ा सा तनावपूर्ण रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें