सोमवार को करें इन मंत्रों का जाप
- फोटो : Social media
Somwar Upay: सोमवार का दिन भगवान भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए शुभ दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना बेहद आसान है। प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ज्यादातर महिलाएं और कन्याएं सोमवार का व्रत रखती हैं, जो काफी फलदायी माना जाता है। सोमवार के दिन उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। अगर आप इस दिन भगवान भोलेनाथ को जल और बिल्वपत्र अर्पित करने के साथ शिव मंत्रों का जाप करें तो महादेव जल्द ही प्रसन्न होते हैं और सभी दुखों का अंत कर देते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो मंत्र।
करें इन मंत्रों का जाप
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
- ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
सोमवार को करें ये उपाय
- सोमवार को मंदिर में इन मंत्रों का जाप करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय-
- सोमवार को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग को गंगाजल अर्पित करें और इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भगवान शिव सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
- सोमवार की शाम शिवलिंग को शहद की धारा अपिर्त करने से नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
- सोमवार के दिन भोलेनाथ को लाल या पीले चंदन का तिलक लगाने से कभी भी घर में धन दौलत की कमी नहीं होती।
- सोमवार के दिन भोलेनाथ की आराधना करते समय अक्षत, फूल और नैवेद्य जरूर अर्पित करने से शिवशंभू प्रसन्न होंगे।
- सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा के समय शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से धन की कमी नहीं रहती और भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।
- सोमवार के दिन शाम के समय कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।
Guru Gochar 2023: अप्रैल माह में गुरु ग्रह करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय