फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों के चढ़ाए गए सोने को बैंक में जमा कराएगा सिद्घिविनायक मंदिर , जानिए क्यों

Thu, 04 May 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
श्री सिद्घिविनायक मंदिर
विज्ञापन
सबसे अमीर मंदिरों में शुमार मुंबई का श्री सिद्घिविनायक मंदिर भक्तों के द्वारा चढ़ाए गए सोने को अब लंबे समय के लिए आमदनी का जरिया बनाने जा रहा है। सोना मुद्रीकरण स्कीम यानी जीएमएस के तहत मंदिर ने सोने को 12 साल तक के लिए रखा, जिससे उन्हें 2.5 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इस मंदिर में पुरुषों का प्रवेश है निषेध, जानें कैसे कर पाते हैं पूजा

मंदिर इससे पहले भी जीएमएस के तहत सोना रख चुका है। जिससे उन्होंने 2.25 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज हासिल किया। हालांकि उस समय मंदिर ने कम समय के लिए सोना रखा। मंदिर के एक अधिकारी के अनुसार पिछली बार 2.25 प्रतिशत की दर से करीब 50 किलो सोना रखा गया था, जिसे पिछली साल ही जमा करवाया था।

तिरूपति बालाजी ने पिछली साल करवाया था सोना जमा

उन्होंने कहा कि इस साल लंबे समय के लिए सोने को जीएमएस के तहत रखने की योजना बनाई गई है और इस बार 2.5 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिलेगा। पिछली साल अप्रैल 2016 में तिरूपति बालाजी मंदिर के मैनेजमेंट ने इसी स्कीम के तहत एक पब्लिक सेक्टर बैंक में करीब 1311 किलो सोना जमा करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें