फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार के उपाय: इन सात टोटकों से कर्मफलदाता शनि होंगे प्रसन्न

Sat, 30 Nov 2019 06:19 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार के उपाय
विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्मफलदाता माना गया है। यह हमारे कर्मों के अनुसार ही हमें फल देता है। हालांकि इसकी चाल बेेहद धीमी है इसलिए इसका अच्छा या बुरा असर लंबे समय तक रहता है। लेकिन यह जरुरी नहीं है कि शनि हमेशा ही बुरे फल देता है। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है शनि का फल उसके लिए सदैव अच्छा होता है। यदि आपकी कुंडली में शनि ग्रह पीड़ित है या कमजोर है तो आपको शनिवार के दिन शनि ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए। शनि के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है।

विज्ञापन

1. प्रत्येक शनिवार को शनि मंंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

2. शनिवार व मंगलवार के दिन क्रोध न करें और न ही किसी का अपमान करें।

3. शनिवार को मांस, मछली व नशीली चीजों का सेवन बिलकुल न करें।

4. प्रत्येक शनिवार को कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देंखे और उसे दान दे दें।

5. प्रत्येक शनिवार को सोते समय शरीर व नाखूनों पर तेल लगाएं।

6. शनिवार को गुड़ व चने से बनी वस्तुओं का भोग लगाएं।
विज्ञापन

7. शनिवार को काले वस्त्र धारण करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें