फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Pradosh Vrat 2022: शनि प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान सा उपाय, जागेगी सोई हुई किस्मत

Sat, 15 Jan 2022 12:24 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

शनि त्रयोदशी शनि देव की जन्म तिथि है। इसलिए इस दिन शनि से संबंधित उपाय भी किए जाते हैं। पुराणों के अनुसार शनि प्रदोष व्रत करने से पुत्र प्राप्ति की कामना पूरी होती है। आइए जानते हैं  शनि प्रदोष व्रत के दिन कौन से उपाय करने चाहिए जिससे आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाएं। 
विज्ञापन
शनि प्रदोष व्रत 2022 - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shani Pradosh Vrat 2022: हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आने वाले शनिवार को शनि प्रदोष व्रत कहते हैं। शनि प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार शनि प्रदोष व्रत 15 जनवरी 2022, शनिवार को है। मान्यता है कि यह व्रत करने के शनि दोष भी दूर होते हैं। शनि प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि को करने के विधान है।  प्रत्येक माह में दो त्रयोदशी तिथि पड़ती है। इन दोनों तिथियों को प्रदोष व्रत रखा जाता है। कहा जाता है कि शनि त्रयोदशी शनि देव की जन्म तिथि है। इसलिए इस दिन शनि से संबंधित उपाय भी किए जाते हैं। पुराणों के अनुसार शनि प्रदोष व्रत करने से पुत्र प्राप्ति की कामना पूरी होती है। आइए जानते हैं  शनि प्रदोष व्रत के दिन कौन से उपाय करने चाहिए जिससे आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाएं। 

विज्ञापन

शनि प्रदोष के उपाय 

  • यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो प्रदोष रखने से आपका चंद्र ठीक होता है। माना जाता है कि चंद्र के सुधार होने से शुक्र भी सुधरता है और शुक्र से सुधरने से बुध भी सुधर जाता है। इससे मानसिक परेशानी काम होती है।
  • शनि प्रदोष के दिन काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी मीठी रोटी को खिलाने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। 
  • शनि प्रदोष वाले दिन छाया दान करें। इसके लिए तेल में एक सिक्का डालकर उसमें अपनी छाया देखें और उस तरल को मंदिर में या किसी जरूरतमंद को दान करें ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है। 
  • शनि प्रदोष तिथि के दिन भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके साथ ही शनि चालीसा के साथ-साथ शनि स्त्रोत का पाठ करना उत्तम माना गया है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • शनि प्रदोष व्रत के दिन गरीबों, असहाय लोगों और जरूरतमंद लोगों को अन्न और जल आदि का दान करें। 
  • शनि प्रदोष व्रत के दिन घर के प्रवेश द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं।  ऐसा करने से कारोबार में तरक्की और उन्नति होती है। घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।  
  • शनिवार के दिन उड़द दाल, खिचड़ी, सरसों का तेल, छतरी, काले तिल, काले जूते और कंबल आदि चीजों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें