फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि जयंती पर वक्री रहेंगे शनि, जानें इस दिन क्या करें क्या नहीं

Sun, 17 May 2020 12:16 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शनि जयंती 2020
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इस बार 22 मई, शुक्रवार को शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शनि 11 मई से 2020 को मार्गी से वक्री हो गए थे यानी इस बार शनि जयंती पर शनि देव वक्री रहेंगे। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि की उल्टी चाल के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। आइए, आज जानते हैं इस दिन क्या करें और क्या नहीं....

 
विज्ञापन

2 of 5
शनि जयंती 2020
शनि देव की पूजा 
  • शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शनि देव की पूजा करन से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। इस दिन शनि चालीसा और शनि के मंत्रों का जप भी किया जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
शनि जयंती 2020
दान करें
  • शनि जयंती के दिन दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तेल का दान करना शुभ होता है। पुराणों में दान का बहुत अधिक महत्व बताया गया है, दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस शनि जयंती अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
अगली स्लाइड्स में जानिए शनि जयंती के दिन क्या नहीं करना चाहिए.....

 

4 of 5
शनि जयंती के दिन सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए - फोटो : अमर उजाला
मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
  • शनि जयंती का दिन शनि देव की पूजा का होता है। इस दिन मांस- मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन मांस- मंदिरा का सेवन करता है उस पर शनि की बुरी नजर पड़ती है। इस दिन शनि देव की पूजा करें और सात्विक भोजन का ही सेवन करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
  • शनि जयंती का पावन दिन शनि देव की पूजा का होता है। इस दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। शनि जयंती के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें