शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को दंडाधिकारी का दर्जा मिला है यानी शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार ही शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। इस कारण से हर कोई शनि के प्रकोप से डरा रहता है। शनि अगर किसी व्यक्ति को कर्मों के आधार पर फल देते हैं तो व्यक्ति रंक से राजा बन सकता हैं, वहीं राजा को भिखारी भी बना देता है। शनि कब प्रसन्न होते हैं और कब आपके ऊपर रुष्ट होते हैं कुछ संकेत ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन शनि के शुभ होने के संकेत मिलते हैं। अगर ये कुछ संकेत आपको शनिवार के दिन दिखाई दे तो समझ जाएं कि आपके ऊपर शनि की मेहरबान हैं और आना वाला समय अच्छा शुरू होने वाला है। आइए जानते हैं वे पांच संकेत।
सुबह भिखारी के दर्शन
शनिदेव निर्बल और असहायों के कारक ग्रह होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर शनिवार के दिन सुबह आपको कोई असहाय व्यक्ति या भिखारी दिखाई दे और वह आपसे कुछ मांगे तो यह शुभ संकेत हैं। ऐसे में आपको भिखारी को कुछ न कुछ जरूर देना चाहिए। सुबह-सुबह भिखारी दिखाई देने पर इसे शुभ संकेत माना जाता है। यह संकेत अगर आपको दिखाई दे तो इसका मतलब आपके ऊपर शनि देव मेहरबान हैं।
सफाईकर्मी को काम करते हुए दिखना
शनिवार के दिन अगर आपको कोई सुबह-सुबह सफाईकर्मी सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में अगर यह सफाईकर्मी आपसे कुछ मांगे तो उसे कुछ जरूर दान करना चाहिए। इससे शनि की विशेष कृपा मिलती है।
काला कुत्ता
शनिवार के दिन अगर आपको शनि मंदिर के आसपास काला कुत्ता दिखाई दे तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। ऐसे में काले कुत्ते को कुछ न कुछ अवश्य खिलाएं। इससे शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है।
काला कौवा
शनिवार के दिन अगर आपके घर के आसपास कोई काला कौवा आ जाए तो यह शनिदेव के शुभ होने का संकेत हैं। माना जाता है कि ऐसा होने पर शनिदेव की विशेष कृपा उस घर में रहने वाले को जरूर मिलती है।
काली गाय
शनिवार के दिन अगर किसी खास काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और रास्ते में काली गाय के दर्शन हो जाए तो शनि की विशेष कृपा आपके ऊपर मानी जाती है।