फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev Puja Vidhi: शनिदेव की पूजा करते समय रखें इन बातों का ध्यान, छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी

Sat, 16 Nov 2024 06:45 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिदेव की पूजा में जरा सी गलती आपको बहुत भारी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा के दौरान किन बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shaniwar Puja vidhi In Hindi: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी देवी देवता को समर्पित किया गया है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित है, तो वहीं मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इसी तरह शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन न्याय और कर्म के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे उचित फल और दंड देते हैं। अगर शनि देव की दृष्टि किसी व्यक्ति पर बिगड़ जाए, तो उसे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उसे आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकती है, इसलिए शनि देव की पूजा करते समय कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। शनिदेव की पूजा में जरा सी गलती आपको बहुत भारी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा के दौरान किन बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन


शनिदेव की पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान

  • शनिदेव की पूजा करते समय कुछ सावधानियां बरतनी आवश्यक हैं। भगवान शनि एक ऐसे देवता है, जो अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं तो उन्हें राजा बना देते हैं, इसलिए शनिदेव का प्रसन्न करना बहुत जरूरी होता है। हालांकि इस दौरान कुछ सावधानियां भी जरूर बरतें, जैसे शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा आराधना करने के दौरान लाल रंग के वस्त्र बिल्कुल न पहनें। साथ ही शनिवार के दिन शनिदेव की तरफ पीठ नहीं करनी चाहिए।
  • शनिवार के दिन अगर आप शनिदेव की पूजा आराधना करते हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शनिदेव की तरफ पीठ करके कभी न बैठें। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
  • शनिदेव की पूजा आराधना करते समय आपको रंगों का भी ध्यान रखना चाहिए। शनिदेव की पूजा के दौरान लाल रंग के कपड़े नहीं पहने चाहिए, क्योंकि लाल रंग मंगल का कारक है और शनि मंगल के शत्रु ग्रह में गिने जाते हैं। इस दिन नीला अथवा काले रंग का कपड़ा पहना शुभ माना जाता है। 
  • अगर आप शनिदेव को तेल अर्पित करते हैं तो भूल कर भी इसके लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल न करें। शनिदेव को तेल अर्पित करने के लिए लोहे के बर्तन का ही इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • शनि देव की पूजा करते समय दिशा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। आमतौर पर पूर्व की तरफ मुख करके पूजा की जाती है, लेकिन शनिदेव की पूजा पश्चिम की तरफ की जाती है, क्योंकि वह पश्चिम के स्वामी कहे जाते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें