फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shadi Ke Gun Milan: शादी के लिए कितने गुण मिलना है जरूरी? जानें किन बातों का रखा जाता है ध्यान

Tue, 19 Nov 2024 07:38 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंदू धार्मिक ग्रंथो के अनुसार लड़का और लड़की के विवाह के बाद भविष्य में आने वाली परेशानियों से बचने का एकमात्र उपाय उनकी कुंडलियों का मिलान है।
विज्ञापन
शादी के लिए कितने गुण मिलना है जरूरी? - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shadi Ke Gun Milan: हिंदू धर्म में शादी के लिए लड़का और लड़की की कुंडली का मिलान किया जाता है। भविष्य में आने वाले दुख, संकट और बाधाओं से बचने के लिए कुंडलियों के मिलान को प्रथमिकता दी जाती है। हिंदू धार्मिक ग्रंथो के अनुसार लड़का और लड़की के विवाह के बाद भविष्य में आने वाली परेशानियों से बचने का एकमात्र उपाय उनकी कुंडलियों का मिलान है। दोनों की कुंडली मिलान के समय ज्यादा से ज्यादा से गुणों का मिलान, मांगलिक दोष, नाड़ी दोष, गण दोष आदि को मुख्य रूप से देखा जाता है।
विज्ञापन


शादी से पहले कुंडली मिलाना जरूरी क्यों?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी की कुंडली में नाड़ी दोष, मांगलिक दोष, गण दोष आदि होता है, तो इसका समाधान करना जरूरी होती है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वर-वधु के जीवन में दुख और परेशानियां आती रहती हैं। ज्योतिषी बताते हैं की कुंडली में मांगलिक दोष, नाड़ी दोष और गण दोष का मिलान जरूर करना चाहिए। यदि यह मिलान नहीं होता है, तो लड़के-लड़की का जीवन दुखों और परेशानियों से भर जाता है। इतना ही नहीं उनका विवाह टूट भी सकता है। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनकी कुंडलियों में मांगलिक दोष, नाड़ी और गण दोष मिलाया नहीं जाता है।

शादी के लिए कितने गुण मिलना शुभ होता है?
लड़का और लड़की की शादी से पहले मुख्य रूप से कुंडली में मांगलिक दोष, नाड़ी दोष और गुण दोष को देखा जाता है। कुंडली में कुल 36 गुण होते हैं। यदि किसी लड़के-लड़की के 32-36 तक गुण मिलते हैं, तो वह सर्वश्रेष्ठ कुंडली का मिलान माना जाता है।
विज्ञापन


शादी के लिए कम से कम कितने गुण मिलने चाहिए?
विवाह करने के लिए कम से कम 18 गुणों का मिलना जरूरी माना गया है। यदि किसी लड़का-लड़की के 18 से कम गुण मिल रहे हैं, तो उन्हें शादी के बाद दुख, परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह रिश्ता जल्द ही टूट जाता है। माना जाता है कि शादी करने के लिए लड़के और लड़की का मांगलिक दोष सबसे पहले देखना चाहिए। 

अगर किसी लड़के या लड़की की कुंडली के 1, 4, 7, 8, और 12 भाव में मंगल की दशा या महादशा होती है, तो उसी के अनुसार लड़के-लड़की की कुंडली का मिलान किया जाता हैं। इसमें मुख्य रूप से गुण दोष और नाड़ी दोष का मिलान किया जाता है। इनका मिलान करने के बाद यदि शादी की जाए तो जीवन में समस्याएं नहीं आती हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें