फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन के महीने में शिवलिंग पर क्या अर्पित करना शुभ और क्या नहीं। जानिए पौराणिक महत्व

Thu, 02 Jul 2026 04:59 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan 2026: हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में शिवलिंग की पूजा करने का विशेष विधान होता है। आइए जानते हैं सावन में शिवलिंग पर क्या अर्पित करना शुभ होता है। 
विज्ञापन
सावन माह में शिव आराधना का महत्व - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अभी आषाढ़ का महीना चल रहा है और इसके बाद सावन का पवित्र महीना शुरू होगा। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना जाता है, क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने पुण्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई, गुरुवार से शुरू हो रहा है जो 28 अगस्त तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और इनकी पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होती हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में  भगवान शिव को कुछ चीजें अर्पित करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी चीजें भी होती है जिसे शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित होता है। आइए जानते हैं सावन के महीने में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए क्या चढ़ाएं और क्या नहीं। 
विज्ञापन


सावन में शिवलिंग पर क्या करें अर्पित
सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-आराधना के लिए बहुत ही श्रेष्ठ और शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में ही पार्वती जी ने शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने पत्नी के रूप में स्वीकार्य किया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वी पर विचरण करते हैं और अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनको आशीर्वाद देते हैं। सावन के महीने में चातुर्मास रहता है, जिसके कारण सृष्टि के संचालन का कार्यभार शिव जी करते हैं। सावन के महीने में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष चीजें अर्पित करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। 

- सावन के महीने में शिवलिंग पर जल, गंगाजल, कच्चा दूध, शहद, घी, गन्ने का रस, शमी के पत्ते, बेलपत्र, धतूरा, जौ, आक के फूल और भस्म  अर्पित करना ज्यादा शुभ और लाभकारी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने से शिव जी सभी तरह की मनोकामनाओं को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


सावन में ना करें इन चीजों को अर्पित 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ाना वर्जित माना जाता है। शिवलिंग पर भूलकर भी तुलसी के पत्ते, लाल फूल, सिंदूर, केतकी के फूल, कटे-फटे बेलपत्र नहीं अर्पित करना चाहिए। 

Palmistry: हथेली पर बनने वाले राजयोग के तीन निशान, जिससे मिलता है बड़ा पद और मान-सम्मान

Palmistry: गुरु पर्वत पर बने ये निशान व्यक्ति को दिलाते हैं बेशुमार धन-दौलत और मान-सम्मान
विज्ञापन


Palmistry Lucky Line: हाथों की ये खास रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्यशाली, धन-सफलता से भरा रहता है जीवन

हथेली पर इन दो निशानों को माना जाता है बेहद शुभ, व्यक्ति को हमेशा मिलता है भाग्य का साथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें