फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन में बेलपत्र से जुड़े इन उपाय को करने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Mon, 03 Aug 2026 06:10 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

सावन का महीना बहुत ही शुभ और पवित्र होता है। इस माह शिवजी की आराधना और बेलपत्र करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाओं का पूरा करते हैं।  
विज्ञापन
सावन माह में शिव आराधना का महत्व - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना कृष्ण प्रतिपदा तिथि लेकर पूर्णिमा तिथि तक रहता है। सावन में विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा करने और व्रत रखने का महत्व होता है। सावन में शिवलिंग की विशेष रूप से पूजा होती है जिसमें शिवलिंग पर जलाभिषेक, बेलपत्र, भांग, धतूरा और दूध आदि अर्पित करते हैं। भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है और इसे अर्पित करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। शिवपुराण में बेलपत्र को भगवान शिव का स्वरूप  और स्कंद पुराण में बेल के पेड़ को माता पार्वती का स्वरूप माना गया है। बिल्व के पेड़ की जड़ में गिरिजा, तने में महेश्वरी और पत्तों में देवी पार्वती का वास होता है। इस तरह से सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने और बेलपत्र के पेड़ की पूजा करने से कई गुने अधिक फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं बेलपत्र और इसके पेड़ से संबंधित कौन सा उपाय करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन


बेलपत्र के पेड़ पर जल चढ़ाएं
सावन में बेलपत्र के पेड़ की पूजा करने से संपूर्ण तीर्थों के स्नान के बराबर का पुण्य लाभ मिलता है। इसके अलावा सावन में बेलपत्र के पेड़ के जड़ में पानी डालने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। 

बेलपत्र से चढ़ाएं ये चीजें
सावन के महीने में बेलपत्र की जड़ों में गंध, पुष्य और माला आदि अर्पित करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इससे व्यक्ति को शिवलोक की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन


बेलपत्र के पेड़ के नीचे ब्राह्राण को भोजन करवाएं
सावन में जो व्यक्ति ब्राह्राण को बेलपत्र के पेड़ के नीचे भोजन करवाता है उसको एक करोड़ ब्राह्राणओं को भोजन कराने के बराबर का फल मिलता है। 

बेलपत्र के नीचे दान 
सावन के महीने में भगवान शिव और बेल के पेड़ की पूजा करने के साथ बेलवृक्ष के नीचे दूध, घी और अनाज का दान करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति और दरिद्रता दूर होती है। 
विज्ञापन


बेलपत्र के नीचे करें शिव मंत्रों को जाप
सावन में शिव मंत्रों के द्वारा आराधना करने से सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।

"ॐ ऐं नम: शिवाय"।

"ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ"।।

"ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:"।।

"ॐ हौं जूं सः"

Sawan Shivratri 2026: कब है सावन शिवरात्रि? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

Sawan First Somwar 2026: खास रहेगा इस बार सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2026: कब रखा जाएगा हरियाली तीज व्रत? जानें पूजा का शुभ समय और नियम

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें