सावन का पावन महीना 25 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। भोलेनाथ का यह प्रिय माह होता है। इस महीने विधि-विधान से भोले बाबा की आराधना की जाती है। श्रावण मास में शिवजी का गंगाजल से अभिषेक करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं दूसरी ओर सावन माह में चारों ओर मन लुभावन प्रकृति की अनुपम छटा बिखर जाती है। प्रकृति में चारों तरफ हरियाली हरियाली दिखाई देती है। जैसे प्रकृति में मानों हरी चादर ओढ़ ली हो। यानी सावन में हरे रंग का भी विशेष महत्व है। इस महीने हरियाली तीज भी धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। इस महीने हरे रंग के वस्त्र पहने जाते हैं। इस दौरान बाजार में हरे रंग की चूड़ियों की मांग बढ़ जाती है। महिलाएं हरी साड़िया और चूड़ियां पहनती हैं। सावन माह में हरे रंग के वस्त्र क्यों पहने जाते हैं? इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह-