जब तेल की जगह पानी से जल उठे दीये
साईं बाबा रोजाना फकीरी की हालत में लोगों से भीख मांगा करते थे। ईश्वर के समक्ष दीया जलाने के लिए वे लोगों से तेल मांगते थे। एक दिन उन्हें किसी से तेल मिल न सका। तो उन्होंने दीयों में पानी भरा और जैसी ही उसमें आग लगाई तो दीये जल उठे। जब ये बात लोगों को पता चली तो वे बाबा के इस चमत्कार को देखकर हैरान हो गए। जिन लोगों ने उन्हें तेल देने से मना किया था वे बाबा के चरणों में नतमस्तक हो गए।
जब बाबा के आग्रह से बारिश थमी
एकबार साईं बाबा का भक्त बहुत दूर से सहपत्नी उनके दर्शन के लिए आया था। लेकिन दर्शन करने के बाद जब उसे घर जाना था तो बहुत तेज बारिश होने लगी। ऐसे में भक्त और उसकी पत्नी परेशान हो गईं। उन्हें घर पहुंचना आवश्यक था। ये देखकर साईं बाबा ने ईश्वर को याद किया और उनसे बारिश को रोक देने का आग्रह किया। कहा जाता है कि उनके आग्रह से बारिश एक झटके में थम गई।
बाबा ने जब बचायी एक बच्ची की जान
एक बार की बात है एक गांव में बच्ची कुएं के पास खेल रही थी, खेलते-खेलते बच्ची कुएं में गिर गई। जब वह कुएं में गिर गई तो लोगों को लगा कि बच्ची कुएं में डूब जाएगी। लोग दौड़कर आए लेकिन जब उन्होंने देखा की बच्ची कुएं में गिरी नहीं वह किसी के सहारे से लटकी हुई है। वो सहारा कोई नहीं, बल्कि स्वयं साईं बाबा थे। लोग बाबा का यह चमत्कार देखकर उनके प्रति नतमस्तक हो गए।
ऐसे ही शिरडी साईं बाबा की सैकड़ों चमत्कारिक कहानियां हैं। साईं बाबा की पूजा गुरुवार के दिन होती है। इस दिन साईं मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगता है। साईं बाबा के दैवीय चमत्कार के कारण ही उनके प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा है।