फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह में कन्यादान करने से पहले वर की पूजा क्यों होती है?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू धर्म में विवाह के समय कई प्रकार के विधि विधान किए जाते हैं। इनमें द्वार पर दूल्हे की आरती से लेकर कन्यादान और सिंदूरदान तक कई विधान होते हैं। शास्त्रों में कन्यादान को सभी प्रकार के दानों में उत्तम माना गया है।
विज्ञापन


कहते हैं इससे कई हजार गाएं दान करने का पुण्य प्राप्त होता है जो कई जन्मों के पाप को दूर करके परलोक में सुख प्रदान करता है। इसलिए विवाह के अंतिम चरण में पिता या घर का कोई वरिष्ठ व्यक्ति कन्यादान करता है।

हर विवाह में कन्यादान से पूर्व एक विधान और होता है जिसके बिना कन्यादान नहीं किया जाता है वह विधान है वर पूजा। वर की पूजा करने के बाद स्वर्ण अथवा कुछ धन के साथ कन्या का हाथ वर के हाथों में सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन


सवाल उठता है कि विवाह के समय आखिर वर पूजा का कारण क्या है?
Trending Videos
विज्ञापन

वर की पूजा इसलिए

वर की पूजा के संबंध में शास्त्रों में बताया गया है कि वर विष्णु रुप में होता है। इसलिए वर को माध्यम बनाकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

दूसरा कारण यह है किसी को कोई वस्तु जब दान की जाती है तब उसका पूजन-सम्मान करके दिए जाने पर ही सात्विक दान कहलाता है। इसिलए कन्या दान जैसे उत्तम दान को परम सात्विक दान बनाने के लिए वर की पूजा की जाती है।

शास्त्रों में बताया गया है कि दान जितना श्रेष्ठ भाव से दिया जाता है, उतना ही सात्विक होता है। इसलिए कन्यादान से पूर्व वर पूजा का विधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें