फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Horoscope (Mesh Rashifal) 2022: आपके लिए साल 2022 सफलता दिलाने वाला रहेगा, नौकरी और बिजनेस करने वालों के लिए वर्ष शानदार

Sun, 05 Dec 2021 05:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aries Horoscope (Mesh Rashifal) 2022: भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके खाते में धन और सुख-समृद्धि की बढ़ोत्तरी होगी। धन निवेश के लिए समय मिला जुला रहने वाला है। आपको साल के अंत में विदेश यात्रा का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
Aries horoscope 2022: साल 2022 में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aries Horoscope(Mesh Rashifal) 2022: मेष राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। सफलता मिलने के मौके पिछले वर्ष की तुलना में अब ज्यादा मिलेंगे। साल 2022 के शुरुआती महीनों में बिजनेस और नौकरीपेशा जातक मन के मुताबिक ही सारे कार्य होते चले जाएंग। आप साल के शुरुआती दिन में सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके खाते में धन और सुख-समृद्धि की बढ़ोत्तरी होगी। धन निवेश के लिए समय मिला जुला रहने वाला है। आपको साल के अंत में विदेश यात्रा का संयोग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में समय के साथ होते बदलाव में आप स्वयं ही ढ़लते जाएंगे जिसका फायदा आपको भूरपूर मिलेगा। वहीं जो जातक नौकरीपेशा से जुड़े हैं संस्थान में उनकी वैल्यू में बढ़ोत्तरी होगी। मई से अक्तूबर के बीच आप कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगे। हांलाकि साल के अंत में आपको कुछ छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं।

विज्ञापन


साल 2022 शुभ रहने से आपका झुकाव पहले से ज्यादा अपने परिवार की देखभाल में ज्यादा बीतेगा। मई से लेकर अगस्त तक का समय परिवारिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने की संभावना है। सितंबर से लेकर नवंबर के बीच परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर सावधानी बरतनी पड़ेगी। 



आने वाला नया साल 2022 मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक नजरिए से शुभ परिणाम प्राप्त होगा। अप्रैल के प्रारंभ से ही राहु आपकी राशि में होंगे या समय आपके लिए संभलकर चलने का रहेगा। इस साल साझेदारी के व्यवसाय में आपको संभलकर चलना होगा। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष जातकों का शैक्षणिक जीवन वर्ष की शुरुआत से यानी जनवरी से मार्च तक मिश्रित परिणाम देगा और फिर जुलाई से नवंबर तक छात्रों को जीवन में फलदायी परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह इस वर्ष दी जाती है।
विज्ञापन


अगर साल 2022 में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से आप संतुष्ट रहेंगे, लेकिन अप्रैल के प्रारंभ से आपको पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है इस दौरान पेट संबंधी बीमारी को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। आपको अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ भोजन, योग, ध्यान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें