राम मंदिर का शिलान्यास
- फोटो : AMAR UJALA
ब्रह्माजी से मरीचि हुए और मरीचि के पुत्र कश्यप हुए। इसके बाद कश्यप के पुत्र विवस्वान हुए। जब विवस्वान हुए तभी से सूर्यवंश का आरंभ माना जाता है। विवस्वान से पुत्र वैवस्वत मनु हुए। वैवस्वत मनु के दस पुत्र हुए जिनमें 01- इल 02- इक्ष्वाकु 03 - कुशनाम (नाभाग), 04 - अरिष्ट, 05 -धृष्ट, 06 -नरिष्यन्त, 07 - करुष, 08- महाबली, 09- शर्याति, 10 - पृषध। भगवान राम का जन्म वैवस्वत मनु के दूसरे पुत्र इक्ष्वाकु के कुल में हुआ था। जैन धर्म के तीर्थंकर निमि भी इसी कुल में पैदा हुए थे।