फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव का प्रसाद खाने को लेकर हिचक है तो जरूर पढ़ें ये खबर

Sun, 06 Mar 2016 06:22 PM IST
राकेश झा/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अन्य देवी-देवताओं का प्रसाद लोग ग्रहण करते हैं और महादेव का प्रसाद ग्रहण करने से लोग हिचकते
  • धातु से बने शिवलिंग एवं परद के शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद खा सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव देवों के देव कहलाते हैं। लेकिन अन्य देवी-देवताओं का प्रसाद लोग ग्रहण करते हैं और महादेव का प्रसाद ग्रहण करने से लोग हिचकते हैं। शिव जी के प्रसाद को लेकर लोगों के मन में यह भय रहता है कि प्रसाद ग्रहण करने से गरीब हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसका कारण यह है कि शिव जी के मुख से चण्डेश्वर नाम के शिव के गण प्रकट हुए हैं। चण्डेश्वर को भूत-प्रेतों का प्रधान माना जाता है। शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद चण्डेश्वर का भाग होता है।

चण्डेश्वर का अंश यानी प्रसाद ग्रहण करना भूत-प्रतों का अंश खाना माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद नहीं खाना चाहिए। 'पण्डित मुरली झा' कहते हैं कि सभी शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद चण्डेश्वर का भाग नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, किस तरह के शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद नहीं खाना चाहिए

- फोटो : getty images
जिस शिवलिंग का निर्माण साधारण पत्थर, मिट्टी एवं चीनी मिट्टी से होता उन शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद नहीं खाना चाहिए। इन शिवलिंगों पर चढ़ा प्रसाद किसी नदी अथवा जलाशय में प्रवाहित कर देना चाहिए।

धातु से बने शिवलिंग एवं परद के शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद चण्डेश्वर का अंश नहीं होता है। यह महादेव का भाग होता है। इसलिए इन्हें ग्रहण करने से दोष नहीं लगता है। शिवलिंग के साथ शालग्रम होने पर भी दोष समाप्त हो जाता है। इसलिए शालग्राम के साथ शिवलिंग की पूजा करके शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद खाने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है और न गरीबी आती है।

जो प्रसाद शिवलिंग के ऊपर चढ़ाया नहीं गया हो और शिव की साकार मूर्ति को अर्पित किया गया हो वह प्रसाद ग्रहण करने से भी किसी तरह की हानि नहीं होती है बल्कि शिव की कृपा प्राप्त होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें