फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा कल, इन जगहों पर जलाएं दीये नहीं होगी धन की कमी

Sun, 12 Jan 2025 04:21 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Paush Purnima 2025: कल 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा है। प्रत्येक वर्ष पौष माह के शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन पूर्णिमा पड़ती है। इस दिन गंगा स्नान और विशेष चीजों का दान करने का अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर विष्णु जी और मां लक्ष्मी की उपासना करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
विज्ञापन
पौष पूर्णिमा 2025 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Paush Purnima Upay: पौष माह के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पौष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पौष पूर्णिमा के दिन श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ जीवन में खुशियों का आगमन होगा। पौष पूर्णिमा के दिन लोहड़ी का त्योहार भी मनाया जाएगा। पौष पूर्णिमा के दिन से महाकुंभ का आयोजन भी हो रहा है। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन दीये जलाने से मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा के दिन किन स्थानों पर  दीपक जलाने से किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन


Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन राशियों की होगी आर्थिक तंगी होगी दूर, बनेंगे नौकरी के योग

Vastu Tips: भूलकर भी किसी से न लें ये चीजें, अन्यथा हो सकते हैं कंगाल
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मार्च को सूर्यग्रहण के साथ मीन राशि में शनि-सूर्य की युति, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क


पौष पूर्णिमा उपाय 

  • पौष पूर्णिमा के दिन मंदिर में देसी घी का दीया जलाकर पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 
  • पौष पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर देसी घी का दीया जलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन नहीं होगा और सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी। 
  • पौष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास दीया जलाएं और इसके बाद तुलसी जी को फल और मिठाई का भीग लगाएं। इस उपाय को करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। 
  • पौष पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दीपदान करन चाहिए। दीपदान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें