फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: नए साल के पहले दिन बन रहे हैं तीन शुभ योग, ऐसे करें नए साल की शुरुआत

Sat, 01 Jan 2022 01:29 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला

सार

New Year 2022: 1 जनवरी 2022 को अमृतसिद्धि, गुरुपुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। यह योग काफी शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि जो भी इन शुभ योग में कार्य करेगा उसे सफलता अवश्य मिलेगी। आइए जानते हैं साल के पहले दिन की शुरुआत कैसे करें जिससे पूरे वर्ष हमें सफलता प्राप्त हो। 
विज्ञापन
New Year 2022 - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

New Year 2022: कल हम नए साल में प्रवेश करेंगे। साल का प्रथम दिन होने के कारण 1 जनवरी 2022 वैसे भी बहुत खास है। लेकिन साल के पहले दिन में एक विशेष बात ये भी है कि इस अवसर पर तीन विशेष योग बन रहे हैं। 1 जनवरी 2022 को अमृतसिद्धि, गुरुपुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। यह योग काफी शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि जो भी इन शुभ योग में कार्य करेगा उसे सफलता अवश्य मिलेगी। आइए जानते हैं साल के पहले दिन की शुरुआत कैसे करें जिससे पूरे वर्ष हमें सफलता प्राप्त हो। 

विज्ञापन


ऐसे करें साल के पहले दिन की शुरुआत
पौष महीना आरंभ होने के कारण सूर्य उपासना का इस महीने में बहुत महत्व है। मान्यता है कि यदि व्यक्ति इस महीने रोजाना सूर्यदेव की पूजा करे तो वह साल भर स्वस्थ और सम्पन्न जीवन व्यतीत करता है। ऐसे में नए साल की सुबह की शुरुआत भगवान सूर्य की उपासना से करनी चाहिए। पौष मास में सूर्य पूजा करने से आपका भाग्योदय होगा। 

साल के पहले दिन बन रहे हैं तीन खास योग 
1 जनवरी 2022 को ग्रहों की स्थिति बहुत शुभ है। नए साल के पहले दिन ही सूर्य अपनी मित्र राशि में बुधादित्य योग बना रहा है। इस शुभ संयोग में किए गए कार्य में व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलेगी। नए साल के पहले ही दिन सूर्योदय तक अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि योग रहेंगे। इसके अलावा 1 जनवरी को शाम को फिर से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। सर्वार्थसिद्धि योग को काफी काफी अच्छा माना जाता है। इस दिन कोई भी कार्य करने से उसके परिणाम काफी अच्छे मिलते हैं।
विज्ञापन


साल के पहले दिन क्या करें 
साल का पहला दिन काफी शुभ संयोग वाला है। इन शुभ योग में जो भी कार्य किए जाएंगे उनमें सफलता मिलेगी। नए साल के पहले दिन निम्न कार्य करना शुभ फल देगा- 

  • साल के पहले दिन दान दें। 
  • पेड़ पौधे लगाकर साल के पहले दिन की शुरुआत करें। 
  • मंदिर जाकर ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करें। 
  • जरूरतमंदों को जरूरी चीजें दान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें