फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में इस मंत्र के जप से बरसेगा पैसा

Wed, 29 Mar 2017 05:17 PM IST
amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2017
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने का विधान है। नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का भी पाठ करने का विधान है। दुर्गा सप्तशती का पाठ तो कई लोग करते हैं, लेकिन इसके कुछ चमत्कारिक मंत्र शायद कुछ ही लोगों को पता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दुर्गा सप्तशती में दिया गया दु:ख-दारिद्र नाश के लिए चमत्कारिक मंत्र।
विज्ञापन


यदि आपके परिवार में दु:ख-दारिद्र का वास बना हुआ है तो इस नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र का पाठ कर सकते हैं। सबसे पहले प्रातःकाल स्नान करके पूजन सामग्री के साथ पूजन स्थल पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें।
विज्ञापन

मंत्र और पूजा विधि

चैत्र नवरात्रि 2017
सामने दुर्गा जी की मूर्ति या प्रतिमा रखें। फिर नीचे लिखे मंत्र से पूजन सामग्री और अपने शरीर पर जल छिड़कें।

ॐ अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोअपी वा
 य: स्मरेत पुण्डरीकाक्षं स बाहान्तर: शुचि:

इसके बाद पूजा के लिए संकल्प करें और फिर नीचे लिखे मंत्र का यथा शक्ति जप नवरात्र पूरे 9 दिन करें।

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:।
स्वस्थै स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।।
द्रारिद्र दु:ख भयहारिणि का त्वदन्या।
सर्वोपकारकारणाय सदाह्यह्यद्र्रचिता।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें