फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2018: सिर्फ 3 मंत्रों के जप से पूरी होगी आराधना, दुर्गा सप्तशती के हैं कई चमत्कारी फायदे

Thu, 11 Oct 2018 01:34 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
navratri puja 2018
विज्ञापन

नवरात्रि शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना का पर्व होता है।  इसमें नौ दिनों तक देवी के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि इन नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से तमाम तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है। अगर किसी कारण से आप इन नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर सकते हैं तो कुछ मंत्रों का जप करने मात्र से ही शुभ फल की प्राप्ति संभव है।

विज्ञापन


धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए इस मंत्र का जप करें।

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता।।


इसके अलावा बुरी नजर से बचने के लिए यह मंत्र बहुत जप बहुत उपयोगी है

शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।
घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च।।


अच्छी सेहत के लिए इस मंत्र का जप करना चाहिए।

देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें