फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर सांप ऐसा करे तो समझ लीजिए अब आप धनवान होने वाले हैं

Sun, 07 Aug 2016 10:46 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि को देश के कई भागों में नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों में नागों में देवतओं के समान ही महत्व दिया गया है। भविष्य पुराण के अनुसार यह देवताओं और गरुड़ के सौतेले भाई हैं।
विज्ञापन


भविष्य पुराण के पंचमी कल्प में यह भी बताया गया है कि जो व्यक्ति श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन जो व्यक्ति दूध और धान के लावा से नाग की पूजा करते हैं उन्हें तथा उनके परिवार के लोगों को नाग दंश का भय नहीं रहता।
Trending Videos

तब नाग की कृपा से धन मिलता है

शास्त्रों में इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि विष को अपने मुख में धारण करने वाले नाग लक्ष्मी के समान धनवान बनाने की भी क्षमता रखते हैं।

कहते हैं जिस जमीन के नीचे नागों का बसेरा होता है उस जमीन पर अगर आप घर बनाकर रहें तो सदैव लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे घर में रहने वाले दिनानुदिन उन्नति करते जाते हैं। इसका कारण यह भी है कि यह वास्तु दोष को दूर करता है।
विज्ञापन

नाग के इस व्यवहार से खुलते हैं किस्मत के द्वार

पुराणों में वासुकी नाग के बेटों की कथा है। इस कथा में बताया गया है कि इनके बेटों ने एक मनुष्य की कन्या को अपनी बहन बना लिया। एक बार यह कन्या नागलोक में गई। यहां इन्होंने ऐसा काम किया कि नागराज वासुकी क्रोधित हो गए और डंसने की सोचने लगे।

लेकिन इनकी पत्नी ने वासुकी को ऐसा करने से रोक लिया। लेकिन जब यह कन्या नागलोक से अपने घर वापस पृथ्वी पर आ गई तब नागराज इसे डंसने के लिए रात को आए। लेकिन नागराज की पत्नी के बताए उपाय के अनुसार उस कन्या ने मंत्र का जप किया जिससे नागराज को वापस लौट जाना पड़ा।

जाते-जाते नागराज ने अपनी पूंछ तीन बार उस घर के द्वार पर पटका। इससे घर में लक्ष्मी का वास हो गया। घर में धन संपत्ति की वृद्घि होने लगी। यानी नाग दरवाजे पर पूंछ पटके तो इसका मतलब है आप धनवान होने वाले हैं।

पढ़ें, जानिए नागिन कब और कैसे गर्भ धारण करती है?

पढ़ें,नागों का जन्म और उनसे जुड़ा यह रहस्य चौंका देगा

पढ़ें, नाग को दूध क्यों चढ़ाते हैं, यह परंपरा कैसे शुरू हुई
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें