फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2021: इस दिन देवताओं ने किया था अमृतपान, जानिए मोहिनी एकादशी व्रत की कथा

Wed, 19 May 2021 07:35 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 23 मई को रखा जाएगा मोहिनी एकादशी का व्रत
  • अमृत मंंथ से जुड़़ी हैं मोहिनी एकादशी की कथा
  • मोहिनी एकादशी व्रत करने से मोह से मिलती है मुक्ति
विज्ञापन
मोहिनी एकादशी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर माह में दोनों पक्षों, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी व्रत किया जाता है। हर एकादशी का एक अलग नाम और महत्व होता है। वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। इस बार मोहिनी एकादशी व्रत 23 मई 2021 दिन रविवार को किया जाएगा। मान्यता है कि मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है। मोहिनी एकादशी व्रत की कथा समुद्र मंथन से जुड़ी हुई है। जानते हैं मोहिनी एकादशी व्रत कथा और शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन

मोहिनी एकादशी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : lord vishnu (demo pic)
मोहिनी एकादशी की कथा
पौराणिक ग्रंथों में मिलने वाली कथाओं के अनुसार जब देवताओं और असुरों के बीच जब समुद्र मंथन किया तो उससे अमृत कलश की प्राप्ति हुई। देवता और दानव दोनों ही पक्ष अमृत पाना चाहते थे। इसी कारण अमृत कलश की प्राप्ति को लेकर देवताओं और असुरों में विवाद छिड़ गया। जब विवाद की स्थिति बढ़ने लगी और युद्ध की तरफ अग्रसर होने लगी तो इस विवाद को सुलझाने और देवताओं में अमृत वितरित करने के लिए भगवान विष्णु ने एक सुंदर स्त्री का रूप धारण किया। इस सुंदर स्त्री का रूप देखकर असुर मोहित हो उठे। इसके बाद मोहिनी रूप धारण किए हुए विष्णु जी ने देवताओं को एक कतार में और दानवों को एक कतार में बैठ जाने को कहा। इस तरह से विष्णु जी ने देवताओं को अमृतपान करवा दिया। अमृत पीकर सभी देवता अमर हो गए। मान्यता के अनुसार जिस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया था, उस दिन वैशाख मास की शुक्ल एकादशी तिथि थी चूंकि विष्णु जी ने मोहिनी रूप धारण किया था इसलिए इस दिन को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

मोहिनी एकादशी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
एकादशी शुभ मुहूर्त-
 
एकादशी तिथि आरंभ- 22 मई 2021 को दिन शनिवार सुबह 09 बजकर 15 मिनट से
 
एकादशी तिथि समाप्त- 23 मई 2021 को सुबह 06 बजकर 42 मिनट तक
 
पारणा मुहूर्त- 24 मई सुबह 05 बजकर 26 मिनट से सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक
 
पारणा अवधि- 2 घंटे 44 मिनट 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें