अगहन पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 30 दिसंबर 2020 को है। हालांकि पूर्णिमा तिथि 29 दिसंबर 2020 को 07 बजकर 55 मिनट से लग जाएगी और यह पूर्णिमा तिथि 30 दिसंबर 2020 को 08 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
अगहन पूर्णिमा पर स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा तिथि का महत्व
इस दिन अमृत और अमरता का कारक चंद्रमा भी अपनी मजबूत स्थिति में होगा। दरअसल, हिन्दू पंचांग में पूर्णिमा को विशेष तिथि के रूप में देखा जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्णत्व की स्थिति में होता है। किसी भी माह की शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि ही पूर्णिमा तिथि होती है। इसे पूर्णमासी भी कहते हैं। इस दिन सूर्य और चंद्रमा समसप्तक अवस्था में होते हैं।
अगहन पूर्णिमा का ज्योतिषीय महत्व
- फोटो : अमर उजाला