फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक महीने नहीं होंगे शादी ब्याह जपिए विष्णु नाम

Fri, 13 Dec 2013 04:17 PM IST
पण्डित भानुप्रताप नारायण मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर महीने की 13 तारीख को देव प्रबोधनी एकादशी के दिन से शादी ब्याह का शुभ मुहूर्त शुरू हो चुका है, लेकिन 15 दिसंबर से 14 जनवरी 2014 तक शहनाईयों और शादी ब्याह पर ब्रेक लग गया है। क्योंकि 15 तारीख को सूर्य गुरू की राशि धनु में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र के नियमानुसार सूर्य जब गुरू की राशि में पहुंचता है तब मलमास शुरू हो जाता है। कुछ लोग इसे खरमास भी कहते हैं। यह समय आत्मा का परामात्मा से मिलन करने के लिए उत्तम माना गया है। क्योंकि आत्मा का कारक ग्रह सूर्य धर्म के कारक ग्रह गुरू के घर में होता है। इन दिनों परमात्मा यानी विष्णु की पूजा और ध्यान करने से परमात्मा तक पहुंचाना आसान होता है।

आमजन इन दिनों अगर तीर्थयात्रा करें, अपने गुरूओं के साथ अध्यात्म चर्चा करें। धन की कमी हो और नौकरीपेशा में हों तो घर में ही कोई भी पुराण पढें, गीता का अध्ययन करें। इससे निश्चित ही लाभ होगा।
विज्ञापन


इन दिनों शुद्ध सात्विक और शाकाहारी भोजन ही करना चाहिए। माता-पिता को तीर्थयात्रा कराएं। इन दिनों में पवित्र नदी में स्नान, हवन, व्रत और समुचित दान लाभकारी रहता हैं। जिन लोगों का बृहस्पति नीच राशि मकर में हैं और सूर्य नीच राशि तुला में हैं उन्हें अवश्य ही इस मास में धर्म का सहारा लेकर अपनी-अपनी चिंताओं का समाधान कर लेना चाहिए।

जिन लोगों पर शनि की साढेसाती-कन्या, तुला और वृश्चिक तथा ढैया-कर्क और मीन, चल रही हैं उन्हें पुराणों की शरण लेनी चाहिए। इन्हें तत्काल बहुत सी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। गंगा जल मिलाकर किया गया घर में स्नान भी लाभदायक फल प्रदान करेगा।

जिन लोगों की जन्मराशि-कर्क, तुला कुंभ और मीन हैं उन्हें सूर्य भगवान से एक महीने सकारात्मक लाभ होगा। इस साल दुर्लभ योग यह है कि सूर्य के ठीक सामने बृहस्पति वक्री गति से बैठकर आनंद प्रदान कर रहें हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें