Masik Durgashtami 2024: प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। माघ माह की मासिक दुर्गाष्टमी आज यानी 17 फरवरी को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में दुर्गाष्टमी का बहुत ही ज्यादा महत्व है। नवरात्रि के अलावा हर माह की दुर्गाष्टमी खास होती है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो कोई भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है, मां दुर्गा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। साथ ही इस दिन पूजा से जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्या का समाधान निकल जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त...
Pradosh Vrat 2024: कब है फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
मासिक दुर्गाष्टमी तिथि
मासिक दुर्गाष्टमी तिथि 16 फरवरी दिन शुक्रवार को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर आज यानी 17 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट पर होगी। उदया तिथि को देखते हुए दुर्गाष्टमी आज यानी 17 फरवरी को है।
मासिक दुर्गाष्टमी की शुभ मुहूर्त
17 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 35 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 59 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में आप मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन प्रातः जल्दी उठाकर स्नान कर लें।
- फिर जिस जगह पूजा करनी है, उस स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें।
- पूजा के दौरान मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
- साथ ही घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें।
- प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
- धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी के दिन करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे जगत के पालनहार