फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Laxmi: मां लक्ष्मी की कृपा पाने और सुख-समृद्धि के लिए जरूर करना चाहिए ये पांच उपाय

Sun, 05 Jul 2026 10:36 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और धन प्राप्ति के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय बहुत ही शुभ और कारगर माना जाता है।  
विज्ञापन
धन प्राप्ति के उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि की देवी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है अगर देवी लक्ष्मी किसी व्यक्ति की पूजा से प्रसन्न हो जाती हैं तो उसके जीवन में धन, सुख और ऐश्वर्य की कोई भी कमी नहीं रहती है। मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर व्यक्ति का जीवन सुख-समृद्धि से भरा और नई-नई सफलताएं अर्जित करता है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर व्यक्ति पूजा-पाठ करता है। लेकिन कई बार जाने या अनजाने में कई गलतियां हो जाती हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। मां लक्ष्मी के नाराज होने पर व्यक्ति के जीवन में कई तरह परेशानियां आने लगती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 कारगर उपाय। 
विज्ञापन


करियर में सफलता के लिए 
अगर किसी को करियर से जुड़ी कोई परेशानियां आ रही हैं तो इससे निजात पाने के लिए हनुमान जी पूजा करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। हनुमानजी को संकटमोचक यानी कष्टों को दूर करने वाले देव हैं। ऐसे में शाम के समय हनुमान मंदिर जाएं, उनके दर्शन करें, दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है और रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरा होता है। 

कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें
मां लक्ष्मी को सुख और संपन्नता प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना बहुत ही प्रभावी होता है। ऐसे में आर्थिक परेशानियों से निजात पाने के लिए नियमित रूप से मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। 
विज्ञापन


साफ-सफाई रखें 
ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी उन्ही घरों में वास करती हैं जहां पर साफ-सफाई होती है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना घर की सफाई करें। लेकिन इस बात को खास ध्यान रखें कि कभी भी सूर्यास्त के बाद घर पर झाड़ू न लगाएं। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। 

झाड़ू का जरूर करें सम्मान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में झाड़ू का बेहतर रख रखाव जरूर करें। अगर गलतीवश झाड़ू पर पैर लग जाए तो उसे माथे पर उठाकर लगाएं। इसके अलावा घर में झाड़ू को हमेशा छुपाकर ही रखें। जिन घरों में झाड़ू का अपमान होता है वहां पर मां लक्ष्मी ज्यादा समय तक नहीं रुकती हैं। 

सुबह-शाम दीपक जरूर जलाएं
घर पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रही और धन-धान्य की कोई भी कमी ना होने पाए इसके लिए घर के मंदिर में रोजाना सुबह और शाम के समय दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

Yogini Ekadashi 2026: जुलाई का पहला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा? जानें तिथि, पूजा विधि और नियम

Shanidev Ko Tel Chadhane Ke Niyam: शनिदेव को तेल चढ़ाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही नियम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें