Dhan Prapti ke Upay: सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याओं का निवारण होता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। कहते हैं कि जिस जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसके सभी काम बनने लगते हैं।
वहीं कुछ लोग इस दौरान धन से जुड़े उपाय भी करते हैं, जो आर्थिक संकट से छुटकारा दिलाते हैं। कई बार धन खर्च की अधिकता होने के कारण पैसों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समस्याओं का स्तर बढ़ने के कारण व्यक्ति तनाव से घिरने लगता है, जो उसके वर्तमान को प्रभावित करती हैं। ऐसे में धन से जुड़े कुछ उपाय को करने से समस्याओं का निवारण किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए धन प्राप्ति के कुछ उपाय के बारे में जान लेते हैं।