फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lunar Eclipse 2019: ग्रहण के बाद क्या करना होता है जरूरी, जान लीजिए

Mon, 21 Jan 2019 03:43 PM IST
kapil kumar ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
lunar eclipse 2019
विज्ञापन
साल का पहला चंद्रग्रहण खत्म हो चुका है। अब अगला चंद्रग्रहण 16 जुलाई को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके अलावा 13 जुलाई और 26 दिसंबर को दो सूर्यग्रहण पड़ेगा। 21 जनवरी को पड़ने वाला चंद्रग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई दिया। 
विज्ञापन


ज्योतिष नजरिए से हमारे शास्त्रों में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में ग्रहण लगने के पहले यानि सूतक काल में, ग्रहण के दौरान का समय और ग्रहण की समाप्ति का समय काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के बाद क्या करना होता है जरूरी...
विज्ञापन


ग्रहण के बाद करें ये उपाय

- शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण काल खत्म होने का बाद शरीर की शुद्धि करना बहुत जरूरी है। इसलिए ग्रहण के बाद स्नान और नये कपड़े पहनना चाहिए।

- ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

- ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान के दर्शन जरूर करें।

- ग्रहण खत्म होने के बाद दान करना जरूरी होता है।

- घर के मंदिर में  भगवान को ग्रहण खत्म होने के बाद नए वस्त्र पहनाएं और ग्रहण के बाद गाय और पक्षी को खाना खिलाएं। 

- चंद्रग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान करना चाहिए।

- चंद्रग्रहण के बाद अपने पितरों को याद करते हुए दान जरूर करें, ऐसा करने से बुरा प्रभाव खत्म हो जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें