फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में सच्चे साथी होते हैं ये पांच राशि के लोग, जीवनभर निभाते हैं साथ

Thu, 24 Dec 2020 07:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लव राशिफल - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कहते हैं प्यार एक खूबसूरत अहसास होता है। लेकिन किस्मत वालों का प्यार ही मुकम्मल हो पाता है। क्योंकि कई लोगों को प्यार में बेवफाई और रुसवाई के सिवा कुछ हासिल नहीं होता है। लेकिन जिन लोगों के साथी वफादार होते हैं तो उनके लिए प्यार की मंजिल को पाना बेहद आसान हो जाता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार पांच राशि के जातक प्यार में सच्चे साथी बनकर रिश्ते को निभाते हैं। अगर आपका साथी इन पांच राशि में से है तो आप अपने आपको खुशनसीब समझ सकते हैं।   

विज्ञापन

मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
अपने प्रियतम को देखना चाहते हैं हमेशा खुश
मेष राशि के जातक अपने प्यार के लिए कुछ भी करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि जिनसे भी वो प्यार करते हैं वो हमेशा खुश रहे, इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े। मेष राशि वालों के लिए उनका प्यार ही उनकी दुनिया होती है।

कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार के मामले दिमाग से नहीं दिल से सोचते हैं
कर्क राशि के लोगों के लिए कहा जा सकता है कि ये लोग प्यार के मामले में दिमाग की जगह दिल से सोचते हैं। इस राशि के स्वामी अपनी भावनाओं के वशीभूत होते हैं और प्यार में अंधों की तरह प्यार करते हैं। जब ऐसे लोग प्यार में होते हैं तो इनको अपने प्यार के सिवा कुछ भी नजर नहीं आता है।

तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार के मामले में होते हैं गंभीर
तुला राशि वाले बहुत गंभीर किस्म के प्रेमी होते हैं। एक बार वो किसी से प्यार कर लें तो फिर जिंदगीभर साथ निभाते हैं। तो अगर किसी को जीवनभर का साथ चाहिए तो तुला राशि वाले सबसे विश्वसनीय होते हैं। तुला राशिवाले अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए सबकुछ करने को तैयार रहते हैं। 

वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
जीवनभर निभाते हैं साथ
वृश्चिक राशिवालों को लोग बहुत हल्के में लेते हैं। लोगों को लगता है कि इस राशि के लोग गुस्सैल होते हैं लेकिन प्यार के मामले में ये बेहद गंभीर होते हैं। इस राशि वालों को थोड़ी देर से प्यार होता है लेकिन ये जीवनभर साथ देने वाले होते हैं। इस राशिवालों के लिए विश्वास और समर्पण प्यार में सबसे जरूरी होता है। 
विज्ञापन

मीन - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार के प्रति होते हैं समर्पित
मीन राशि के जातक प्यार के मामले में अपने मन की सुनते हैं। इस राशिवालों की प्यार की अपनी दुनिया होती है जिसमें परफेक्ट प्यार होता है। ऐसे लोग प्यार में वफादार होने के साथ ही समर्पण भी रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें