फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भी होते हैं बीमार, जानिए क्या है राज

Fri, 13 Jun 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ देव स्नान पूर्णिमा के दिन बीमार हो जाएंगे। उनका इलाज जड़ी बूटियों से होगा। इस दौरान वे भक्तों को दर्शन भी नहीं देंगे। मंदिर के पुजारी उनका इलाज करेंगे।
विज्ञापन


रात को भोग के बाद दर्शन बंद हो जाएगा। घंटा घड़ियाल, शंख बजना बंद हो जाएगा। देव स्नान पूर्णिमा 13 जून शुक्रवार को है। भगवान का इलाज 26 जून तक पीपल, शहद, जावित्री केसर आदि से होगा। 27 को भगवान का नेत्र उत्सव होगा।

मंदिर का संचालन करनेवाली कमेटी उत्कल सांस्कृतिक संघ के प्रचार सचिव एसके नंदा ने बताया कि भगवान के बीमार होने पर मंदिर में आरती भी नहीं होगी। 29 जून को रथयात्रा निकाली जाएगी। मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मी धर दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ को 108 घड़ा से स्नान कराया जाएगा। इसके कारण भगवान बीमार हो जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये होंगे रथयात्रा के रूट

एसके नंदा ने बताया कि श्री जगन्नाथ यात्रा का रूट सेक्टर-31 के मंदिर से शुरू होकर 31 सी, ट्रिब्यून चौक, सेक्टर-29, 30, 20 से होते हुए 33-34, 44-45, 45-46, 46-47 और 31-47 से होते हुए सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर में होगा।

30 जून से सात जुलाई तक मंदिर में रात आठ बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को बहुडा यात्रा निकाली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें