आपने सुना होगा कि पुराने जमाने में लोग सौ साल से भी अधिक जीवित रहते थे। 80 -90 साल तक लोग जवान की तरह खाते-पीते और जीवन का आनंद लेते थे।
लेकिन आज कल उम्र कम हो गई। 35 से 40 वर्ष की उम्र में बढुपे के लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसा इसलिए हो गया है कि पुराने जमाने में लोगों के जीने का तरीका शास्त्रों में बताए गए नियम के अनुसार था।
शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठता है। सूर्योदय से पूर्व निश्चित समय पर शौच एवं स्नान करता है।
एक निश्चित समय पर भोजन करता है और समय से सोता है उनकी उम्र लंबी होती है। इन पांच नियमों के अलावा यह भी ध्यान रखना चाहिए कि प्रतिदिन स्नान के बाद उगते सूर्य को जल अर्पित करके सूर्य नमस्कार करें।
जो शास्त्रों में बताए इन नियमों का पालन करते हैं वह कम बीमार होते हैं और लंबे समय तक जवान और दीर्घायु होते हैं।