फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव को प्रसन्न करने का आज आखिरी दिन

Mon, 19 Aug 2013 03:00 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान शिव को सबसे प्रिय है सावन मास। इसमें भी सावन का सोमवार शिव को अतिप्रिय है। इस दिन जो भी भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करता है भगवान शिव की कृपा उस पर बनी रहती है।
विज्ञापन


आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। कल सावन समाप्त हो जाएगा और भाद्र मास आरंभ हो जाएगा। इसलिए शिव जी को प्रसन्न करने का आज अंतिम दिन है क्योंकि आज है सावन मास का अंतिम सोमवार।

अपार धन प्राप्ति के लिए करें ऐसे शिवलिंग की पूजा

आज का सोमवार इसलिए भी खास है क्योंकि आज आधे दिन तक त्रयोदशी तिथि है इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो रही है। त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को प्रिय है और चतुर्दशी गणेश जी को। ऐसे में आज शिवालय में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करने से भगवान शिव और गणेश दोनों की कृपा मिल सकती है।
विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आज आयुष्मान योग एवं सौभाग्य योग भी बन रहा है। इस शुभ योग में शिव की पूजा करने से  दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ता है। आर्थिक परेशानियों में कमी आती है तथा जीवन पर आने वाले संकट से भगवान शिव रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें