Laddu Gopal Seva Niyam: हिंदू धर्म में रोजाना भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि विधिनुसार बाल गोपाल की आराधना करने से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। धार्मिक ग्रंथों में बंसीधर को धैर्य, करुणा और प्रेम का प्रतीक माना गया है, उनके आशीर्वाद से साधक के प्रेम जीवन में खुशियों का वास होता है, आमतौर पर घरों में उनके बाल रूप की पूजा की जाती है, जिन्हें लड्डू गोपाल के नाम से जाना जाता है।
कहते हैं कि जिस प्रकार एक बालक का पालन पोषण व उसकी देखरेख की जाती है, ठीक वैसे ही लड्डू गोपाल की सेवा भी की जाती है। अगर आप उन्हें घर में रख रहे हैं, तो इस दौरान कई विशेष नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए, इतना ही नहीं समय-समय पर उनकी पूजा और रहन सहन के तरीके में भी बदलाव लाना चाहिए। वर्तमान में सर्दियों का मौसम जारी है। ठंड में लड्डू गोपाल की सेवा का खास ध्यान रखें, नहीं तो उन्हें ठंड लगने की संभावना बनी रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्दियों में बाल गोपाल की सेवा कैसे करनी चाहिए।