फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah Ke Upay: विवाह में आ रही हैं अड़चने तो अपनाएं ये चार सरल उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

Fri, 03 Jan 2025 07:31 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिन लोगों के विवाह में रुकावटें आ रही हैं, या कुंडली में ग्रहों के दोष और गुणों के न मिलने के कारण रिश्ते टूट जाते हैं, उनके लिए कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय सुझाए गए हैं। आइए जानते हैं कौन से उपाय अपनाने से विवाह के योग शीघ्र बन सकते हैं।
विज्ञापन
जल्दी विवाह के उपाय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vivah Ke Upay: सभी के जीवन में विवाह बड़ा महत्व रखता है। हर कोई एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश में रहता है। हिंदू धर्म में विवाह को 16 प्रमुख संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। यह जीवन का एक अहम चरण होता है, जो व्यक्ति के सामाजिक और आध्यात्मिक विकास में सहायक होता है। कुछ लोगों का विवाह शीघ्र हो जाता है, जबकि कुछ के विवाह में अनेक बाधाएं आती हैं। कई बार ग्रहों की स्थिति या कुंडली दोष के कारण विवाह में देरी होती है, जिसके समाधान के लिए लोग ज्योतिषीय परामर्श लेते हैं।

विज्ञापन


साल 2025 में विवाह के कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं और जिनका विवाह अभी तक नहीं हुआ है, वे जल्द ही विवाह की कामना करते हैं। वहीं जिन लोगों के विवाह में रुकावटें आ रही हैं, या कुंडली में ग्रहों के दोष और गुणों के न मिलने के कारण रिश्ते टूट जाते हैं, उनके लिए कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय सुझाए गए हैं। आइए जानते हैं कौन से उपाय अपनाने से विवाह के योग शीघ्र बन सकते हैं।

Sakat Chauth 2025: कब है सकट चौथ? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
विज्ञापन


शीघ्र विवाह के लिए उपाय

1. श्वेतार्क का पौधा: श्वेतार्क को भगवान गणेश का प्रिय पौधा माना जाता है। इसके फूल शिव जी को अर्पित किए जाते हैं। यदि सोमवार के दिन श्वेतार्क के फूल और उसके पत्तों पर 'राम' लिखकर शिवलिंग पर अर्पित किए जाएं, तो विवाह के योग मजबूत होने लगते हैं।

2. शिव-पार्वती की पूजा: विवाह में देरी या रुकावटों को दूर करने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग पर कच्चा गाय का दूध अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और विवाह के योग शीघ्र बनने लगते हैं।

3. हनुमान जी की पूजा: कई बार विवाह में देरी का कारण मांगलिक दोष होता है। ऐसी स्थिति में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे मंगल दोष का प्रभाव कम होता है और विवाह के योग बनते हैं।

4. गाय को आटे के पेड़े खिलाना: यदि विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या रिश्ते टूट रहे हैं, तो गुरुवार के दिन आटे में हल्दी मिलाकर पेड़े बनाएं और इन्हें गाय को खिलाएं। ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं और शीघ्र ही शुभ विवाह के योग बन सकते हैं।



Putrada Ekadashi 2025: कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और व्रत का महत्व
Lohri 2025: 13 या 14 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी? यहां जानें सही तिथि और महत्व
Amavasya Dates 2025: साल 2025 में पड़ने वाली अमावस्या तिथि लिस्ट, नोट करें सही तारीख
Vivah Muhurart February 2025: फरवरी माह में शादी के कितने मुहूर्त? यहां जानें
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से घर में जरूर लाएं ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें